
चाईबासा : स्वतंत्रता सेनानी वीर महाराजा अर्जुन सिंह के शहादत दिवस पर मंगलवार को चक्रधरपुर के चेकनाका स्थित चौक का नाम अर्जुन सिंह चौक और सोनुवा रोड का नाम महाराजा अर्जुन मार्ग रखने की घोषणा की गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लछमण गिलुआ ने भी कहा कि ये मिट्टी वीर अर्जुन सिंह जैसे शहीदों के शहादत से रंगी हुई है। सर्वस्व राजपाट त्याग कर देश के लिए मर मिटनेवाले वीर को शहादत दिवस पर नमन करता हूं। वो वैसे वीर योद्धा थे, जिन्हें सिंहभूम की प्रजा की स्वतंत्रता प्रिय थी, इसलिये अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई किया। कहा कि सहमति बनी है कि चेकनाका चौक का नाम वीर अर्जुन सिंह चौक होंगा,और सोनुआ पोड़ाहाट रोड का नाम अर्जुन सिंह मार्ग होगा, इस पर मैं भी सहमत हूं। जो भी सरकारी प्रक्रिया होगी मैं जिला प्रशासन से मिलकर बात रखूंगा। इसके अलावा वीर महाराजा अर्जुन सिंह बाल उद्यान के सौंदर्यीकरण और प्रतिमा को पत्थर से बनाने की पहल करने की बात कही।
वीर महाराजा के शहादत को नमन : जगन्नाथ
विधायक प्रतिनिधि जय जगनाथ प्रधान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौक का नामकरण अर्जुन सिंह चौक देने के बावजूद ये इलाका स्वतंत्रता सेनानी का ऋणी रहेगा। मैं उस महापुरुष को नमन करता हूँ, जो प्रजा प्रिय थे। प्रजा की स्वतंत्रता के लिये अंग्रेजों की काल कोठरी में आज ही के दिन 30 साल तक कारवास भोगते हुए शहीद हो गये। उनके नाम पर सोनुआ रोड का नाम वीर अर्जुन मार्ग होगा। ताकि आनेवाली पीढ़ी वीरों की शहादत को याद रखे।
ग्रामसभा आयोजित कर कई प्रस्ताव पारित : मौके पर ग्रामसभा आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानी वीर महाराजा अर्जुन सिंह के शहीद दिवस पर कई प्रस्ताव पारित किए गये। इसमें बाल उद्यान का सौन्दर्यीकरण के अलावा चौक का नामकरण, सड़क मार्ग के नामकरण पर प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लछ्मण गिलुआ, विधायक प्रतिनिधि जय जगनाथ प्रधान, कार्यक्रम के आयोजक झामुमो नेता दिनेश जेना, भाजपा नेता विवेक कुमार, समाजसेवी सरोज प्रधान, पोड़ाहाट राजपरिवार के सदस्य सह पत्रकार ऋषिकेश सिंहदेव, जयकुमार सिंहदेव, मनोज सिंह, पत्रकार रामगोपाल जेना, प्रताप प्रमाणिक, रवि मोहंती, हीरालाल पंडित, भाजपा नेता राजेश प्रधान, श्रीबत सारंगी, वार्ड पार्षद नीकू सिंह, विहिप नेता गोनू जायसवाल, समाजसेवी अमरेश साहू व अन्य.







