
चक्रधरपुर : श्रीश्री मां पाउडी सेवा समिति की नई कार्य समिति का गठन किया गया है. साथ ही स्टोर रूम व हॉल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है. ज्ञात हो कि मां पाउड़ी सेवा समिति 2009 से लगातार माह के अंतिम गुरुवार को भण्डारा का आयोजन करते आ रही है. समिति की बैठक मन्दिर परिसर में संघ के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान की अध्यक्षयता में हुई.
बैठक में मुख्य रूप से समिति द्वारा बनाये जा रहे स्टोर रूप एवम हॉल का उद्वघाटन करने एवं नई कार्य समिति पर चर्चा हुई. सबसे पहले समिति के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि स्टोर एवम हाल का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. होली के बाद उसका उद्घाटन होगा. निर्माण कार्य मे शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एवम गणमान्य लोगों का सहयोग मिल रहा है. नई कार्यसमिति में संरक्षक गोल्डी सिंह, अध्य्क्ष जितेंद्र चौहान, उपाधयक्ष अनूप शर्मा, धीरेन जायसवाल व संदीप गुप्ता, सचिव विवेक चौधरी, सह सचिव मनीष गुप्ता, हेमन्त जायसवाल व रत्नेश गुप्ता बनाये गये हैं. कार्यसमिति में सोमू जायसवाल, अमित शर्मा, राजू साव, संदीप बर्मन, बंटी प्रजापति समेत 20 सदस्य शामिल किये गये हैं.








