रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल क्षेत्र में एक ही रात दो घरों से दो स्कूटी की चोरी हो गयी. इस घटना के बाद से रेल कर्मचारियों में भय का माहौल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेलवे के ईस्ट कॉलोनी क्वार्टर संख्या 150/1 निवासी मुरलीधर सिंह की स्कूटी (जेएच 06 जे 3166) और उसी क्षेत्र में क्वार्टर संख्या 100/2 निवासी विकास रवानी के क्वार्टर से स्कूटी (जेएच 06 एल 3696) चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी कर ली। (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुरलीधर सिंह ने बताया कि रात करीब 9:00 बजे रेलवे क्वार्टर के आंगन में स्कूटी को पार्क कर सो गया। सुबह जब 5:00 बजे उठकर देखा तो क्वार्टर का मुख्य द्वार खुला हुआ था और स्कूटी गायब है। जबकि विकास रवानी ने बताया कि रात को वह घर लौटे और स्कूटी को क्वार्टर के अंदर रखा। जब सुबह 3:00 बजे उठे तो देखा कि स्कूटी गायब पायी। उसके बाद दोनों रेल कर्मियों ने स्कूटी चोरी होने के संबंध में चक्रधरपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कराया। उसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ईस्ट कॉलोनी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अलका इस घटना का बादशाह रेलवे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।





