जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बिरसानगर के हुरलुंग व नूतनडीह में छापामारी कर दो अवैध महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। यहां से उत्पाद विभाग की टीम ने 6000 किलोग्राम जावा महुआ और 120 लीटर शराब जब्त किया है। जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया है। शराब भी नष्ट कर दी गई है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि अवैध शराब चुलाई कर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।





