
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव निवासी उत्तम गिरी की पत्नी शेफाली गिरी विगत कई माह से ट्यूमर बिमारी से पीड़ित थी और वह गर्भवती भी थी. महिला के उपचार के लिए परिवार काफी परेशान था, परंतु उसका बेहतर इलाज नही करा पा रहे थे. परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी विधायक समीर महंती को दी. कहा कि गर्भाशय में ट्यूमर और गर्भवती होने के कारण कोई भी डॉक्टर इलाज करने को तैयार नही हो रहे हैं. उसके बाद विधायक ने उक्त महिला को टीएमएच रेफर करवाया. टीएमएच में उक्त महिला का इलाज हुआ और प्रसव भी हुआ अब मां और बच्चे स्वस्थ हैं. विधायक ने टीएमएच में 30,000 रुपये बिल भी माफ करवाया. परिवार के सदस्यों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है.







