
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत के मिश्रीकांटा गांव में विगत कुछ दिनों पूर्व गांव में लगे ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने पर विवश थे.ग्रामीणों ने विधायक समीर महंती से मिलकर गांव में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी.ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने गांव में नये ट्रांसफार्मर उपब्ध कराया.रविवार को विधायक ने ट्रांसफार्मर का उदघाटन फिता काट कर किया.गांव में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में हर्ष है.मौके पर मुखिया जयराम हेम्बम , प्रधान ठाकुर मांडी, बुबाई दास समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.







