
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 4 से 17 मई तक बढ़ा दी है. इसकी सूचना सोमवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा माईकिंग कर क्षेत्र के लोगों को दी गयी. विदित हो की 4 मई से ग्रीन जोन के जिलों को सामान्य किया जाना था, परंतु कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने घोषणा किया है कि राज्य में 4 मई से 17 मई तक पूर्ण रूप से पूर्व की ही भांति लॉकडाउन रहेगा. सरकार के आदेश के बाद प्रखंड प्रशासन ने माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को सूचित कर लॉकडाउन पालन करने की बात कही है. माइकिंग के माध्यम से कहा गया कि ग्रामीण अपने अपने घर पर ही रहें. अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. बाहर निकलें तो मास्क पहन कर निकलें. लोगों से अपील की गयी है कि सरकार और प्रशासन के नियमों का पालन कर पूर्ण रूप से लॉकडाउन को सफल बनाने में सहयोग करें.















