
गुड़ाबांदा : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानी हो रही है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने अस्तर से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में वाहन के माध्यम से भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा और दिनेश साव के साथ गुड़ाबांदा प्रखंड के बीहड़ क्षेत्र अर्जुनबेड़ा गांव पहुंचकर सबर टोला में 400 सबरों के बीच दाल, भात और सब्जी का वितरण किया. यहां सांसद श्री महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदेश पर भोजन वितरण किया जा रहा है. ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे. इसके तहत वे अपने स्तर पर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में मोदी आहार स्टॉल लगाकर शहर और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में वाहन के माध्यम से निर्मित भोजन पहुंचा कर लोगों के बीच वितरण कर रहे हैं. इस कार्य में भाजपा के कार्यकर्ता भी काफी मेहनत कर ग्रामीणों के बीच भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौर चन्द्र पात्र, मनोज बांसुरी, भूषण चन्द्र महतो, सुमंत श्यामल, पुलक गांतात, झंटु घोष, सपन सिंह, सुगदा मांडी, सिद्धेश्वर कालिंदी, प्रणव पातर, यामिनी महतो, कमल पात्र, दुर्गा पद प्रधान, तप्ति रानी महतो, मंजू लता महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















