
Chakuliya : वर्षो से लंबित मामला राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट का फैसला आने के बाद से चाकुलिया में शांति व्यवस्था बहाल है. पुलिस के जवानों ने भी सुबह से ही सीओ अरविंद ओझा, के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बहाल रखने का प्रयास किया. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी अनिल नायक, ललित खलको, अशोक पासवान, अशोक शर्मा,अनिल सिंह,जितेन्द्र कुमार, नितीश गुप्ता, गोपाल कृष्ण समेत अन्य जवान उपस्थित थे.



