
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 और 12 में नगर विकास फंड से स्वीकृत योजना का शिलान्यास नपं की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, पार्षद देवानंद सिंह और रायसेन सोरेन ने नारियल फोड़ कर किया. जनप्रतिनिधियों ने वार्ड संख्या 10 के वाजपेयी नगर में नाली पर कल्वर्ट निर्माण और वार्ड 12 के दीघी गांव में सोलर बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि योजना का निर्माण होने से लोगों की समस्या दूर होगी. ग्रामीणों की मांग पर योजना की स्वीकृति दी गई है. ग्रामीण योजना को पूर्ण कराने में सहयोग करें.
Attachments area




