
चाकुलिया : आपातकाल के 45 वें वर्षगांठ और के चाकुलिया में सम्पूर्ण क्रांति पखवाड़ा समापन समारोह के उपरांत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव के साथ 100 वां बसंत देख चुके प्रखंड के कालापाथर गांव निवासी अम्बर हांसदा के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया. डॉ षाड़ंगी ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान एवं आपातकाल के दरम्यान जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका को लेकर सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि अम्बर हांसदा एकमात्र ऐसे जीवित व्यक्ति है जिनका द्वितीय विश्व युद्ध से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष संबंध रहा है. द्वितीय विश्व युद्ध के दरम्यान जब चाकुलिया में युद्धक ऐरोड्राम के निर्माण में तत्कालीन युवा अम्बर हांसदा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने ऐरोड्राम के निर्माण में भी मजदूरी की थी. झारखंड आंदोलन की वास्तविक शुरुआत मरांग गोमके जयपाल सिंह के नेतृत्व में हुआ था. जयपाल सिंह से लेकर एनई होरो और बागुन सुम्ब्रुई के साथ भी काम किया है. लगभग 30 वर्ष तक कालापाथरा पंचायत के मुखिया रहे हैं. उन्होंने जस्टिन रिचर्ड के जोड़ा पत्ता छाप पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था. उनके पौत्र शिव चरण हांसदा अभी जिला पार्षद हैं. वह अपनी चौथे पीढ़ी के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. श्री हांसदा के पास विभिन्न क्षेत्र के अनुभवों का भण्डार है. प्रथम विश्व युद्ध के तुरंत बाद जन्मे श्री हांसदा अपने साथ 100 वर्षों का इतिहास समेटे हुए हैं. डॉ षाड़ंगी ने अम्बर हांसदा से मिलकर उनके दीर्घायु होने की कामना की. इस अवसर पर दीपक बारीक, हुकुम महतो, शक्ति सोम, उमेश राउत, बबलू महापात्र एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







