
चाकुलिया : चाकुलिया अंचल कार्यालय के समक्ष मैदान में शनिवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला का उद्घाटन विधायक समीर महंती ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में काफी मात्रा में युवक बेरोजगार हैं. युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिस विश्वास और भरोसे से उन्हें अपना जन प्रतिनिधि के रूप में चुनाव किया है, उसपर वे हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे. कहा कि जनता ने उन्हें क्षेत्र का विकास करने का जो दायित्व दिया है उसे वे पुरा करेंगे कहा कि वे विस क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने की दिशा में पहल करेंगे. कहा कि जेएसएलपीएस ने रोजगार मेला का आयोजन कर बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल सराहनीय है. कहा कि संस्था प्रचार प्रसार कर रोजगार मेला का आयोजन करें ताकि मेला में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होकर मेला का लाभ ले सके. अवसर पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, शिवचरण हांसदा समेत अन्य भी संबोधित किया. अवसर पर पंसस राजीव महापात्रा, ज्योतिरानी गोस्वामी, प्रताप महंती, गौतम दास, मोहन मईती, संस्था की कोडीनेटर सुमी मांडी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नागी मांडी, अमित कुमार, भूतनाथ कुमार, बिरजु कुमार, अनिता कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.







