
चाकुलिया : पल्स पोलियो को शनिवार को सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपने अपने बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दें. सभी के सहयोग से ही यह कार्य पूर्ण होगा. उन्होंने बताया कि प्रखंड में 12300 बच्चों को पल्स पोलियो की ड्रप देने का लक्ष्य है. कहा कि प्रखंड में 175 बूथ बनाये गये हैं. कहा कि 167 स्थायी बूथ, 5 ट्रांजिट बूथ, 2 मोबाइल टीम और 1 हेड क्वाटर टीम बूथ का गठन किया गया है. इस कार्य में 349 वैक्सीनेटर, 28 सुपरवाइजर और 11 सब डिपो बनाये गये हैं. शनिवार को सभी बूथ के भैक्सीनेटरों के बीच पोलियो कीट उपलब्ध कराया गया है.







