चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत टाटा -रांची मार्ग एनएच-33 पर कांदरबेड़ा के समीप शनिवार को सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर के पीछे जा टकराई. हादसे में बाइक सवार नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा बांधडीह निवासी श्रीकांत सिंह, नरेंद्र सिंह और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. युवा समाजसेवी शेखर गांगुली स्थानीय लोगों के साथ तत्काल घायलों की मदद करते हुए इसकी सूचना आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो की एम्बुलेंस सेवा को दी. (नीचे भी पढ़े)
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीनों लोग अपने घर चालियामा बांधडीह से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान कांदरबेड़ा के पास खड़ी ट्रेलर से बाइक जा भिड़ी. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-33 पर सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.



