
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उधान परिसर स्थित शाखा मैदान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी के सौजन्य से आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह अनुष्ठान में शुक्रवार को 19 गरीब कन्याओं की सामूहिक विवाह संपन्न हुई. अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर डा गोस्वामी ने सराहनीय कार्य किया है. कहा कि कन्या दान यज्ञ के समान है, कन्या दान महा दान है. सामूहिक विवाह कार्यक्रम से बढ़कर कोई दूसरा सामाजिक कार्य हो नही सकता है. कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज में एक अच्छी बिचार धारा लाई जा सकती है.कहा कि डा गोस्वामी ने ऐसे कार्यक्रमों से समाज में एक अच्छी बिचार धारा लाने का काम किया है.उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होनी चाहिए इससे समाज से दहेज प्रथा समाप्त होगी.कहा कि डा गोस्वामी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम कर समाज को एक अच्छी सीख देने का काम किया है.कार्यक्रम में उपस्थित लोग इस कार्यक्रम से जीवन में अमल करे तो समाज में परिवर्तन होगा. कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा गोस्वामी और पुरी टीम ने विगत एक माह से सफल बनाने में जुटे हुए हैं, सभी के प्रयास से कार्यालय खफल हो पाया है. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सभी लोगों का अभिवादन किया.

बेटियाँ अभिशाप नही वरदान है : डा गोस्वामी
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक डा दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम कर गरीब कन्याओं की विवाह कराने का कार्य किया गया है इस कार्य में सभी ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया है. सभी के सहयोग से यह कार्य पूर्ण हो पाया है. उन्होंने कहा कि बेटियों अभिशाप नही बरदान है. इस कार्यक्रम में बेटियों की शादी पूर्ण रितीरिवाज और स्नेह के साथ किया गया है ताकि बेटियों को किसी प्रकार की कमी मेहशुश ना हो. यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम है. विवाह के पश्चात सभी जोड़ियों की निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया गया.कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही है, सभी दलगत से उपर उठकर समाज हित में बढ़चढ़ कर भाग ले तभी समाज और राज्य का विकास होगा.
सामूहिक विवाह अनुष्ठान बेहतर कार्य : सरोज
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कहा कि डा गोस्वामी ने लगातार चार वर्षो से सामूहिक विवाह अनुष्ठान कार्यक्रम कर समाज में एक अलग पहचान बनाई है. कहा कि डा गोस्वामी ने विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने समेत अन्य सामाजिक कार्य कर समाज से जुड़े रहे हैं. कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक कार्यक्रम है इससे बेहतर कोई सामाजिक कार्यक्रम नही हो सकता है. मौके पर मनोज गिरी, अरधेन्दु प्रहराज, शैलेन्द्र सिंह, भरत सिंह, समेत अन्य ने भी संबोधित किया. समारोह का संचालन बाप्टु साव ने किया. अवसर पर विपलब दे, रंजीत बाला, नयना महंती, शंभु नाथ मल्लिक, दिनेश सिंह, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, शतदल महतो, संजय लोधा, चुनु माहली, अजय श्रीवास्तव, ज्योत्सना मयी बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.







