
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धुनिया बस्ती में स्थित शीतला मंदिर का छज्जा गिरने से एक बच्चा सहित दो सगे भाई दबने से बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं गंभीर रूप से घायल तीनों को इलाज के लिए पहले शहरी स्वास्थ्य केंद्र उसके बाद टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. बताया जाता है कि शाम को पूजा के बाद लोग मंदिर के बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान अचानक मंदिर का छज्जा गिरने से एक बच्चा और दो सगे उसमें दब गए. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही वर्तमान विधायक चम्पई सोरेन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों के संबंध पूछताछ की. साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा- निर्देश देते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.







