
चाईबासा : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि किये जाने के खिलाफ सदर प्रखण्ड कार्यालय में कांग्रेसियों ने एकदिवसीय धरना दिया। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार केन्द्र में आयी है, तब से लगातार पेट्रोल और डीजल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि हो रही है। पेट्रोल और डीजल की वृद्धि से आम जनता काफी परेशान है। कार्यक्रम पर्यवेक्षक प्रदेश कांग्रेस के त्रिशानु राय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार-बार वृद्धि करने से जनता परेशान है। केन्द्र सरकार ने हद पार कर दी है। जब देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन अवधि में लोगों की हालत ऐसे ही खस्ता है और ऐसे में लगातार पेट्रोल, डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि आम लोगों का कमर तोड़ने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम संयोजक नारंगा देवगम ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि आम नागरिकों को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार पेट्रोल, डीजल के मूल्य पर कमी लाए। धरना के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कार्यक्रम में कांग्रेस के लक्ष्मण हांसदा, बबलू कुमार रजक, मो सलीम, राजेन्द्र कच्छप, सिकुर गोप, बीएन पुरती, संदीप सन्नी देवगम, साधो चाम्पिया, राजू केशरी, बिरसा देवगम, त्रिनाथ मालुआ, पाण्डु पुरती, सुनील दास, संजय सुंडी, राम मालुआ, संदीप चन्द्र देवगम, सुनील आल्डा, अमर सोय, लोपो देवगम समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।






