
चाईबासा : पश्चिम सिहंभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड के गुआ थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम लिपुंगा में चाईबासा पुलिस एवं सीआरपीएफ 197 बटालियन के द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच खाद्यान्न,दाल,और फेस मास्क का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम एसडीपीओ किरीबुरु के नेतृत्व में गुआ पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया और उनके समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जवान शामिल थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







