
जमशेदपुर : सीटीआरसी टाटानगर व्हील शॉप के कर्मचारियों ने मिलकर प्राइवेट सफाइकर्मी महिला कुसुम देवी की पुत्री के विवाह के लिए राशि इकट्ठा कर सम्मानपूर्वक भेंट किया और उन्हें बेटी की शादी की शुभकामनाएं दी। सहयोग के रूप में कुल दस हजार सात सौ एक रुपये प्रदान किये गये। इसमें व्हील शॉप के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार के साथ संतोष कुमार (इंस्पेक्टर, सिविल डिफेंस), रविन्द्रलाल, डीपी तिवारी, एसपी सिंह, गौतम कुमार, आरके सिंह, वीके सिंह, संजय शर्मा, जयानन्द वाई कुमार, वीसी सिंह, एके प्रधान, वीरेन्द्र कुमार, वी सुजाता, सत्य प्रकाश, समेत व्हिल शॉप के समस्त कर्मचारी और सफाईकर्मियों का सहयोग रहा।





