
जमशेदपुर : झारखंड में आंगनबाड़ी सहायिका और सेविकाओं की हड़ताल लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन इसको लेकर राजनीति चरम पर है. आंगनबाड़ी सेविकाओं पर रांची में हुए पुलिसिया कार्यवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से इन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है. वही ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्यवाई किए जाने की मांग की है. वही आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर सेविकाओं के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में वे भूख हड़ताल पर बैठ सकते हैं.



