• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

संपूर्ण तालाबंदी के क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने की बैठक, एसपी, डीडीसी समेत जिला स्तरीय गठित कमेटियां शामिल हुई, जिले में ‘आपदा मित्र’ की मदद से होगी आवश्यक सामग्रियों की की होम डिलीवरी, दुकानदारों का संपर्क सूत्र व व्हाट्सएप नंबर होगा जारी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में संपूर्ण तालाबंदी के निर्णय को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, डीआरडीए निदेशक प्रभात कुमार बर्दियार, सिविल सर्जन श्रीमती मंजू दुबे, सदर अनुमंडल पदाधिकारी -सह- जिला परिवहन पदाधिकारी परितोष कुमार ठाकुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित जिला स्तरीय समिति में शामिल सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

जिला वासियों से उपायुक्त का अनुरोध
बैठक के उपरांत उपायुक्त के द्वारा मीडिया के माध्यमों से सभी जिले वासियों से अपील की गई है कि संपूर्ण तालाबंदी के दौरान घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। विगत दिन की तरह ही आने वाले दिनों में भी आवश्यक सामग्रियों की दुकान यथा किराना दुकान, मेडिकल स्टोर, फल, सब्जी, दूध, गैस, पेट्रोल पंप आदि दुकाने खुली रहेगी।

“आपदा मित्र” की मदद से डोर-टू-डोर वितरण को किया जाएगा प्रोत्साहित
उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जानकारी दी गई कि आम जनों को आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों से वार्ता की गई है। उनके द्वारा बताया गया कि एसडीओ, एसडीपीओ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत दुकानदारों से समन्वय स्थापित करते हुए होम डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कार्य हेतु जिले कि युवाओं को आपदा मित्र के रूप में चयनित करते हुए सामाजिक अलगाव के निर्देश के तहत प्रशिक्षण देने का कार्य टाटा कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में किया जाएगा।

क्षेत्र के दुकानदारों का संपर्क सूत्र एवं व्हाट्सएप नंबर संकलित कर किया जाएगा जारी
इस संबंध में उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि संपूर्ण तालाबंदी के दौरान एक परिवार से एक से अधिक लोग घरों से बाहर ना निकलें इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिले में संचालित आवश्यक दुकानदारों का संपर्क सूत्र एवं व्हाट्सएप नंबर संकलित करते हुए मीडिया के माध्यम से जारी किया जाएगा। दुकानदारों के द्वारा इस माध्यम से प्राप्त आर्डर को 24 घंटे के अंदर अपने डिलीवरी ब्वॉय या आपदा मित्र की मदद से लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

जिले में 24 × 7 संचालित रहेगा कंट्रोल रूम
उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु अधिसूचित संपूर्ण तालाबंदी के दौरान जिले वासियों को कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए समाहरणालय में 24 × 7 कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में चुनाव के दौरान प्रयोग में लाए जा रहे डायल 1950 पर फोन कर जिले वासी सभी आवश्यक सूचनाएं, आवश्यक दुकानों के फोन नंबर, पदाधिकारियों के फोन नंबर के साथ-साथ अपने शिकायत/सुझाव दे सकते हैं।

जिले के छोटे शहरों में भी की गई है आवश्यक व्यवस्था
उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के छोटे शहरों यथा जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, नोवामुंडी, सोनुवा आदि में पदस्थापित पदाधिकारी के द्वारा सामाजिक अलगाव के नियमों को ध्यान में रखते हुए लोकल व्यवस्था के तहत हाट बाजार या 5-6 छोटे दुकान के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

आवश्यक सामग्रियों के परिवहन में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों के लिए जारी किया जाएगा पास
बैठक में उपायुक्त के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि आवश्यक सामग्रियों के परिवहन में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों के लिए आवश्यकता अनुसार पास निर्गत किए जाएं ताकि आवश्यक सेवाओं को उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि *संपूर्ण तालाबंदी के दौरान अगर राज्य के अन्य जिलों के प्रशासन द्वारा ऐसे रोजमर्रा से जुड़ी सामग्रियों के वाहनों को रोका जाता है तो जिला प्रशासन उस जिले के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए ऐसे वाहनों का परिचालन सुनिश्चित करेगी।

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर

  • डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर- 8986607626
  • कंट्रोल रूम, CHC-7479411489
  • झारखंड टोल फ्री नंबर-104
  • राज्य कॉल सेंटर-(0651)2261368 / 9955837428
  • रांची, रिम्स कॉल सेंटर-(0651)2542700
  • राष्ट्रीय कॉल सेंटर-011-23978046
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल
खबर

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

October 22, 2026
Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व
खबर

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

October 21, 2026
Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान
खबर

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

October 21, 2026
Next Post

पश्चिमी सिंहभूम : जन शिकायत और सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना, जमाखोरी या अधिक मूल्य की शिकायत 9508243546/ 9931422251/ 9297878404/ 06582-259911/ 255164 पर करें, टि्वटर या व्हाट्सएप पर कर सकते हैं शिकायत

jharkhand-lock-down-झारखंड में अन्य दिनों के वनस्पत काफी कम बाहर निकले लोग, देखिये नतीजा-झारखंड में एक भी पोजिटिव अब तक नहीं, बस थोड़ा सब्र कर लीजिये, घर पर रहिये

jharkhand-lock-down-झारखंड में अन्य दिनों के वनस्पत काफी कम बाहर निकले लोग, देखिये नतीजा-झारखंड में एक भी पोजिटिव अब तक नहीं, बस थोड़ा सब्र कर लीजिये, घर पर रहिये

jharkhand-tension-जमशेदपुर से सटे कपाली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे तुर्की-कजाकिस्तान के मुसलमान, लगाते थे कपाली में भीड़, झारखंड में धर्म से जोड़ने का चला रहे थे अभियान, तफ्तीश जारी

jharkhand-tension-जमशेदपुर से सटे कपाली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे तुर्की-कजाकिस्तान के मुसलमान, लगाते थे कपाली में भीड़, झारखंड में धर्म से जोड़ने का चला रहे थे अभियान, तफ्तीश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur paramhans laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर शारदीय नवरात्र मनाया गया, महाअष्टमी को मातारानी का जागरण हुआ सम्पन्न

Jharkhand ex cm raghuvar das : अपने परिवार के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मां दुर्गा की अराधना, भक्तिभाव के साथ किया कन्या पूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News