देवघर : झारखंड के देवघर पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर दबिश बनाने का ही नतीजा है की एक बार फिर इन अपराधियों के एक गैंग का उदभेदन करने में सफलता मिली है. देवघर के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोनारायठाढ़ी, सारवां, मोहनपुर और कुंडा थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक नाबालिग है. दूसरा रीतलाल नामक अपराधी मोहनपुर का रहने वाला है, जिसका भी इसी तरह का आपराधिक इतिहास है. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

ग्राहकों से एटीएम कार्ड या केवाइसी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर इनके द्वारा उनके खाता से रक़म ट्रांसफर कर लिया जाता था. इतना ही नही इनके द्वारा गुगल के विभिन्न रिमोट एक्सेस एप के जरिये भी ठगी की जाती थी. इनके पास से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 27 सिम और 13 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. पूरी जानकारी देते हुए देवघर के मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि लगातार छापामारी और अपराधियों की गिरफ्तारी होने से ये लोग अब खेत-खलिहान या मैदान छोड़कर शहर की ओर रखकर अपना ठिकाना बनाकर भोले-भाले लोगो को अपना शिकार बना रहे थे. फिलहाल गिरफ्तार साइबर अपराधियों से उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ली जा रही है. हाल के दिनों में देवघर पुलिस को साईबर अपराधियों के गैंग के उदभेदन में लगातार कामयाबी मिल रही है.




