देवीपुर (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित देवीपुर बाजार में कोटपा जिला प्रभारी डॉ राजीव कुमार के नेतृत्व में कई पान दुकान व राशन दुकानों में छापेमारी की गई, जहां से गुटखा, तम्बाकू व सिगरेट आदि तम्बाकू उत्पाद को जब्त किये गये. बता दें कि रोहिणी, देवीपुर बुढ़ेई आदि कई जगहों की दर्जनों दुकानों में छापेमारी की गई. कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा गया कि गुटखा, तम्बाकू व सिगरेट आदि न बेचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी.




