जमशेदपुर: जमशेदपुर के कुछ अधिवक्ताओं ने राज्यपाल काउंसिल की नोटिस का उल्लंघन किया है. यह अधिवक्ता शनिवार को राज्य बार काउंसिल के मना करने के बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने गए थे. मुख्यमंत्री से मिलने वाले अधिवक्ताओं में जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व महासचिव और राज्य बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी हैं.(नीचे भी पढ़े)
उनके साथ कई अधिवक्ता गए थे. इन अधिवक्ताओं को महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बुलाया था. उनके साथ अन्य अधिवक्ताओं में नरेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, विकास पांडे, गौरव पाठक, सिकंदर कुमार, मिथिलेश पांडे, धर्मेंद्र कुमार आदि थे. इसकी जानकारी अक्षय झा ने दी.





