
देवघर : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये लेकर फरार होने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एसडीपीओ पवन कुमार खुद इस मामले की जांच करने पहुंचे। (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पुलिस को जांच के क्रम में इस बात की जानकारी मिली कि शिकायत झूठी थी। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि मोटरसाइकिल की डिक्की से पैसे निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन जांच में पैसा गायब करने की बात झूठी पायी गयी है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]




