देवघर : झारखंड बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में हजारीबाग जिले में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में देवघर की सृष्टि सुमन ने अंडर 19 वर्ग में महिला युगल में उप विजेता रही. वहीं मिक्स्ड डबल्स और महिला सिंगल्स में तीसरा स्थान पाकर कांस्य पदक जीता. उनके देवघर आगमन पर देवघर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आशीष झा,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बर्नवाल, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,कोच सोनाली दुबे ने सृष्टि को शॉल देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पे देवघर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत समय बाद देवघर को ट्रॉफी, मिली इसके लिए इसके लिए सृष्टि को धन्यवाद और अगले बार और भी खिलाड़ी जीते उसके लिए जी तोड़ मेहनत करें. द्रोणाचार्य अवॉर्डी ललित कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मूल मंत्र था अनुशासन और मेहनत. आशीष झा ने कहा कि सभी सीनियर खिलाड़ी अब रविवार को 11 से 1 भी अभ्यास करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

अकादमी के समय के बाद भी मेहनत करने की जरूरत है. सृष्टि ने सभी पदाधिकारियों सहित कोच सोनाली दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. साथ ही, मासिक प्रतियोगिता सहित जिले में लगातार और भी इवेंट खेलने के मौके मिल रहे हैं. इससे हमें काफी सीखने को मिलता है. इस मौके पर लक्ष्य एकेडमी के सभी खिलाड़ी मौजूद थे.



