गालूडीह : गालूडीह मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और ग्रामीण बैंक शाखा के परिसरों में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि की निकासी एवं डीबीटी लिंक कराने को लेकर इन दिनों महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि का स्थांनांतरण लाभुकों के बैंक खातों में कर दी गई है, जिसे महिलाएं अपने निजी कार्यो में उपयोग कर रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं जब कई महिलाएं मंइयां सम्मान योजना की राशि की निकासी करने बैंक पहुंच रही है तो डीबीटी और केवाइसी अपडेट की मांग की जा रही है. इसे अपडेट कराने एवं पासबुक प्रिंट कराने के लिए महिलाओं एवं लड़कियों की भीड़ उमड़ रही है. महिलाओं ने बताया कि कुछ महिलाओं का डीबीटी लिंक निष्क्रिय हो गया है, जिसके कारण उनको योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. डीबीटी लिंक कराने के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है.



