
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड के बीआरसी कार्यालय स्थित डायट परिसर में मंगलवार को समावेशी शिक्षा प्रभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला कोडिनेटर उमेश मिश्रा और विधायक प्रतिनिधि गौतम दास ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में चाकुलिया प्रखंड के 25 और बहरागोड़ा प्रखंड के 8 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया. यह जानकारी चाकुलिया प्रखंड के रिसोर्स शिक्षक पॉल अब्राहम और श्वेता गुप्ता ने दी है.(नीचे भी पढे)

उन्होंने कहा कि विगत वर्ष चाकुलिया और बहरागोड़ा में जांच शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में चाकुलिया के 38 और बहरागोड़ा के 18 दिव्यांगों का चयन किया गया था.चयनित दिव्यांगों के बीच संबंधित उपकर का वितरण किया गया. कहा कि कई बच्चें या अभिभावक शिविर में नही पहुंच पाए उन बच्चों को उनके उपकरण बाद में उपलब्ध कराया जाएगा. कहा कि शिविर में नये 60 बच्चों की जांच एलेम्को कंपनी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई. शिविर में बीआरपी सुभाष चंद्र राणा,प्रणव बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



