
टोक्योः टेनिस में नंबर एक की वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक शुक्रवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल स्पर्धा से बाहर हो गए. हालांकि, उनके पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है, लेकिन वे एक ही साल में गोल्डन स्लैम (चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक गोल्ड) जीतने से भी चूक गए. टेनिस मेंस सिंगल्स में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जोकोविक को 1-6, 6-3, 6-1 से हराया.टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में मिली हार की वजह से जोकोविक एक ही साल में गोल्डन स्लैम (चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक गोल्ड) हासिल नहीं कर पाएंगे। जोकोविक ने इस साल अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का ग्रैंड स्लैम जीत लिया है, लेकिन वे ओलंपिक गोल्ड से दूर चले गए हैं. अभी तक कोई भी पुरुष खिलाड़ी एक ही साल में ये पांचों खिताब नहीं जीत पाया है, सिर्फ एक महिला खिलाड़ी ने ये कमाल किया है.सेमीफाइनल मैच की बात करें तो 20 ग्रैंड स्लैम अब तक अपने नाम कर चुके जोकोविक ने पहले सेट में अपना ए-गेम कोर्ट में उतारा और उन्होंने इसे 6-1 से जीत लिया. हालांकि, सर्बियाई के लिए निराशा हुई, क्योंकि वह दो बैक-टू-बैक सेट हार गए और इस तरह वे गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गए. जोकोविक के खिलाफ दूसरा और तीसरा सेट जीतकर ज्वेरेव ने अपने और अपने देश के लिए अपने प्रदर्शन से एक पदक पक्का कर दिया, जो कि गोल्ड या सिल्वर मेडल होगा.





