• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 8, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-news-जमशेदपुर भाजपा से जुड़ी तीन खबरें पढ़ें, एक साथ पढ़ें-भाजपा कदमा-सोनारी में दिखी अंदरूनी राजनीति का असर, सोनारी में कई लोग नहीं हुए शामिल, कदमा में भी गायब रहे कुछेक लोग, मंडल अध्यक्षों ने कहा-यह कोरी अफवाह और झूठ, जानें कदमा और सोनारी में क्या हुई मीटिंग में फैसले, bjp-news-2-भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी बने शंभू चौधरी-एक क्लिक में

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
भाजपा के कदमा मंडल की बैठक.

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के कदमा और सोनारी में कार्यसमिति का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. कदमा और सोनारी की कार्यसमिति की बैठक में भाजपा की अंदरुनी चल रही राजनीति का भी असर देखने को मिला. मंडलों के कार्यसमिति की बैठकों में कई पदाधिकारी और सदस्य तक गायब नजर आये. सोनारी मंडल के कार्यसमिति की बैठकों में कई मोर्चा के पदाधिकारी नहीं आये थे. वहीं विपक्ष के लोगो ने यह दावा किया कि कदमा मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मंच मोर्चा के 7 में से सिर्फ दो मोर्चा के अध्यक्ष ही पहुंचे, जिसमें से 19 मंडल पदाधिकारियों में से सिर्फ 8 और कुल मिलाकर 74 में से 14 लोग ही बैठक में शामिल हुए. हालांकि, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने इसको गलत बताया और कहा कि यह कोरी अफवाह और झूठ है. कुछेक लोग मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह थी कि किसी को रांची के कोर्ट में काम था, किसी की तबीयत खराब थी तो कोई और कारण था. इसकी वजह कोई राजनीति या अंदरुनी विवाद नहीं है. वहीं, सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने कहा कि कुछ लोग शामिल नहीं हुए थे. ऐसा हर बैठकों में हर मंडल में होता आया है, इसके पीछे कोई राजनीति वजह नहीं थी.

भाजपा के कदमा मंडल की बैठक को संबोधित करते राजन सिंह.

कदमा मंडल की बैठक, भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ होते हैं-राजन सिंह
भाजपा कदमा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में कदमा भाटिया बस्ती किशोर संघ में हुई. बैठक के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसके बाद संगठनात्मक मुद्दों पर विचार विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए कदमा मंडल के प्रभारी राजन सिंह ने कहा कि भाजपा महज़ एक राजनीतिक दल हीं नहीं अपितु एक आंदोलन है. इसी को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना काल में आम जनता की सेवा करने का काम किया है, भाजपा के लिए राजनीतिक सेवा का माध्यम है. महानगर के महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक एक कामकाजी बैठक होती है, इसमें मंडल के अब तक किए गए कार्य एवं आगे की रणनीति पर चर्चा होती है. महानगर के महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है. संगठन हीं पार्टी की रीढ़ होती है. पार्टी मां के समान होती है इससे किसी को गद्दारी नहीं करनी चाहिये. पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में काम करने का आग्रह किया. स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने दिया. मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यो का आभार प्रकट किया. इस लगातार बारिश होने के बावजूद कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय झा और धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी डीएन सिंह ने दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चितरंजन वर्मा, ललन चौहान, धर्मेन्द्र प्रसाद, अमरेन्द्र मल्लिक, अशोक दुबे, रमेश बासके, नकुल चौहान, सुबत दास, रविशंकर सिंह, रेणु झा, भोला शर्मा, कमल कुमार, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, राजीव निवास, संतोष सिंह, केएन ओझा, प्रकाश कुमार, राजेश कुमार सिंह, राजाराम, गणेश भूमीज, मनोज सिंह,तारक मुखर्जी, सपा दास, तपन दत्ता, तपन कर्मकार, सुब्रत दास, नकुल चौहान, आनंद कुमार सिंह, मीना प्रसाद, एस कातिक, सरोज सिंह, सुनीश पांडेय, तापस सरकार, रीना सरदार, आदित्य सिंह, विजय माडी, मोनूंवी सरदार, राजू, सुनील प्रसाद अन्य उपस्थित थे.

ADVERTISEMENT
सोनारी भाजपा की मीटिंग में मौजूद तमाम लोग.

सोनारी मंडल की बैठक, राज्य सरकार की विफलताओं पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की सोनारी मंडल में कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. मंडल अंतर्गत भारत सेवाश्रम संघ भवन के स्वर्गीय अनिर्बन रॉय सभागार में सेमी डिजिटल प्रारूप में आहूत उक्त बैठक में पार्टी के जिला और प्रदेश स्तरीय कई नेताओं सहित सोनारी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यमसमिति सदस्य सम्मिलित हुए. बैठक में सर्वसम्मति से केंद्र की मोदी सरकार के प्रति निःशुल्क कोरोनारोधी वैक्सीन और जरूरतमंदों तक सूखा राशन वितरण योजना के विस्तार के लिए भाजपा नेताओं ने आभार जताया. कोरोना सहित अन्य बीमारियों के कारण साथ छोड़ गये भाजपाइयों सहित अन्य दिवंगत पुण्यात्माओं के प्रति मौन धारण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. बैठक में भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई वाली यूपीए सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए तीव्र आलोचना किये. बतौर प्रभारी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सूबे में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अत्यंत अराजक है और अब तक के सबसे निचले स्तर पर है. कहा कि राज्य में अपराधी सरेराह सड़क पर तांडव मचा रहे हैं. जज, अधिवक्ताओं को अपराधी निशाने पर ले रहे हैं. प्रदेश में रूल ऑफ़ लॉ की स्थिति लगातार क्षीण हो रही है.

सोनारी भाजपा की बैठक में मौजूद दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह और अन्य.

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने झारखंड सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरते हुए जमकर आलोचना किया. कहा कि कहने को हेमंत सरकार ने वर्ष 2021 को रोजगार वर्ष घोषित किया है, किंतु सर्वाधिक बेरोज़गारी के आंकड़े इसी साल देखने सुनने को मिल रहे हैं. नये रोज़गार मुहैया कराने के विषय पर सरकार जुमलेबाजी करती दिख रही है. दक्ष और योग्य युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार गंभीर नहीं है और कार्ययोजना का अभाव स्पष्ट झलक रहा है. बैठक को अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया. कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने मंडल क्षेत्रों में बिजली की अनियमितता, जर्जर सड़क और अन्य जनउपयोगी सेवाओं और योजनाओं के अधूरेपन से पार्टी के आला नेताओं का ध्यान खींचा. इस पर पार्टी नेताओं ने ज्ञापन के मार्फ़त जिला कमिटी को संबंधित विषयों की जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. बैठक की अध्यक्षता सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने किया. मंडल प्रभारी सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व मंडल प्रवासी राजीव सिंह की देखरेख में बैठक हुई. इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य रूप से शामिल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, निरंजन पांडे, सुदीप चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष, सरस्वती लोधी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शुशील हेसा, प्यारे लाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष संजय रजक, मंत्री नरेश प्रसाद, कार्यालय मंत्री, सुनील राय,भरत भूषण, मिडिया प्रभारी प्रिंस यादव,आईटी सेल प्रभारी रिंकु प्रसाद, राहुल भट्टाचार्य, कमल यादव, महिला मोर्चा महामंत्री रेशमी भारद्वाज, महिला मोर्चा आईटी सेल प्रभारी चित्रा साहू, कविता मुंडा, एसटी मोर्चा कार्यालय प्रभारी संजय सिंह मुंडा, बूथ अध्यक्ष राजीव यादव, डाक्टर दीपक घोष, राखहरी धिवर, देवाशीष, पंडित किशोर चटार्जी उदय सिंह, प्रदीप एवं भारतीय पार्टी के बुथ अध्यक्ष भवन प्रभारी शामिल थे.

शंभू चौधरी को किसान मोर्चा का मीडिया प्रभारी बनाने का नियुक्ति पत्र दिया गया.

शंभू नाथ चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी बने
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू द्वारा शंभूनाथ चौधरी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है. आशा व्यक्त किया गया है कि इनके मनोयन से पार्टी के कार्य का विस्तार व प्रसार होगा. पार्टी और भी मजबूत होगी. इधर मनोनयन पर शंभू नाथ चौधरी ने कहा कि पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने में कार्य करते रहेंगे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jharkhand-lockdown-झारखंड लॉकडाउन में बड़ी राहत, स्कूल-कॉलेज खुलेगा, कोचिंग सेंटरों को भी खोलने की इजाजत, सनडे समेत तमाम दिन रात 10 बजे तक रेस्टोरेंट और होटलों को खोलने की इजाजत, वीकेंड को लेकर भी फैसला, शेष अन्य दुकानों को लेकर भी इजाजत, शादी-विवाह को लेकर भी फैसला, जानें क्या हुआ फैसला

jharkhand-lockdown-झारखंड लॉकडाउन में बड़ी राहत, स्कूल-कॉलेज खुलेगा, कोचिंग सेंटरों को भी खोलने की इजाजत, सनडे समेत तमाम दिन रात 10 बजे तक रेस्टोरेंट और होटलों को खोलने की इजाजत, वीकेंड को लेकर भी फैसला, शेष अन्य दुकानों को लेकर भी इजाजत, शादी-विवाह को लेकर भी फैसला, जानें क्या हुआ फैसला

rajput-karni-sena-जमशेदपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कराया नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर, लोगों ने उठाया लाभ

rajput-karni-sena-जमशेदपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कराया नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर, लोगों ने उठाया लाभ

indian-railway-कोलकाता, हावड़ा और आसपास हो रही बारिस के बाद कई ट्रेनों का परिचालन रोका गया, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कई ट्रेनों की यात्रा को कम किया गया, जानें कौन सी ट्रेनों में हुआ बदलाव

indian-railway-कोलकाता, हावड़ा और आसपास हो रही बारिस के बाद कई ट्रेनों का परिचालन रोका गया, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कई ट्रेनों की यात्रा को कम किया गया, जानें कौन सी ट्रेनों में हुआ बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel uisl: टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

Jamshedpur rural crime : कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत, देखिये – video

Jamshedpur suspected death in sakchi : साकची में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर में मृत हालत में मिला शव

Jamshedpur suspected death : सीतारामडेरा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel uisl: टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’, कचरे को बनाया हरियाली का आधार

Jamshedpur rural crime : कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत, देखिये – video

Jamshedpur suspected death in sakchi : साकची में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर में मृत हालत में मिला शव

Jamshedpur suspected death : सीतारामडेरा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच

Jamshedpur accident : टेल्को थाना क्षेत्र में दो कारों की जोरदार टक्कर, शराब के नशे में वाहन चला रहे थे युवक

Jamshedpur red cross health camp : जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम पहुंची सबर ग्राम दारिसाई, सबर बच्चों के साथ ही गांव के सारे लोग मिले कुपोषित, ग्रामीणों की जांच कर दी गई दवाइयां

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News