
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल के ब्राह्मणकुंडी पंचायत के नयावसान हाई स्कूल क्वारंटाइन सेन्टर में रह रहे 15 प्रवासी मजदूरों को इडली, पुरी और सब्जी खिलायी. विदित हो की ये मजदूर रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन किए थे, लॉकडाउन के दौरान इनका काम बंद हो गया और ये किसी प्रकार अपने गांव वापस आए हैं. स्थानीय प्रशासन ने इन्हें नयावसान स्कूल में क्वारंटाइन पर रखा है. इन मजदूरों ने डॉ गोस्वामी से जलपान की व्यवस्था करने का आग्रह किया था, जिसपर डॉ गोस्वामी ने मजदूरों के बीच इडली और पुरी-सब्जी का वितरण किया. डॉ गोस्वामी के निर्देश पर पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्वारंटाइन सेन्टर में जाकर इन प्रवासी मजदूरों को जलपान उपलब्ध कराया. इस दौरान हीरालाल सिंह, आशीष महापात्र, महेंद्र प्रसाद राणा, बिप्लव शंकर दे, सुशील मुंडा, सत्यजीत दत्त, राज महापात्र, मिष्टी राणा, जयदेव सीट, कोची मुंडा, अमरनाथ मिश्र और रुपेश सिंह का प्रमुख योगदान रहा.







