बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शुक्रवार को रांची स्थित राजभवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी अभाव है. उन्होंने राष्ट्रपति से बहरागोड़ा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय और मल्टीस्पेलिटी अस्पताल खोलवाने का आग्रह किया है.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान श्रीमती मुर्मू शिक्षा व स्वास्थ्य समेत अनेक विषयों पर चर्चा की. इस अवसर पर डॉ गोस्वामी के साथ पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, बहरागोड़ा के वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दुबे, यादव पात्र आदि मौजूद थे.














