
गालूडीह : गालूडीह थाना प्रभारी विकास जायसवाल दलबल के साथ दुर्गापूजा के मद्देनजर बंगाल बॉर्डर के पास गुरुवार को गालूडीह-नरसिंहपुर सड़क पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे. वाहन जांच करने के दौरान घाटशिला निवासी महेश चौहान नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 05 सीएफ 6236) से वहां पहुंचा. पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो उसमें से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त करने के साथ ही आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद से पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जांच अभियान में गांजा के साथ एक की गिरफ्तारी की सूचना पाकर घाटशिला के एसडीपीओ राजकुमार मेहता व सीओ रिंकू कुमार गालूडीह पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एसडीपीओ ने थाना प्रभारी का उचित मार्गदर्शन भी किया.





