जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र के 9वें दिन माँ सिद्धिदात्री की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. पूजा पंडालों व घरों में मां की भक्ति भाव के साथ पूजा -अर्चना की गई. वहीं कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की. घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में महानवमी पूजा के साथ ही हवन व पूर्णाहुति की गई. सुबह 11:14 बजे तक कि नवमी तिथि थी, अतः उक्त अवधि में ही महानवमी पूजा व पूर्णाहुति सम्पन्न की गई. इसके साथ ही कन्या पूजन कर कुमारी कन्याओं को भोजन कराया गया. इसके बाद दशमी तिथि आरम्भ होने के साथ ही विजयदशमी यानी दशहरा की शुरुआत हो गई है. पूजा पंडालों में प्रतिमा विसजर्न पूजा कर ली गई है. जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार पूजा कमेटियों के द्वारा सोमवार को नदी या तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा.








