जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद विहार डुप्लेक्स निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार सुबह की है, जहां आनन फानन में परिजनों द्वारा युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम अभिषेक कुमार सिन्हा (33) है. प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात पत्नी से विवाद के बाद उसने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया. उसकी शादी 6 महीने पूर्व कदमा उलियान में हुई थी. अभिषेक निजी बैंक में काम करता था. वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था. फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.














