
बहरागोड़ा : आजादी के बाद देश की एकता, अखंडता के लिए प्रथम बलिदान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया है. उनकी पुण्यतिथि 23 जून को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं. उनके स्वप्न को भी इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही धारा 370 व 35ए का विलोपन की घोषणा की है. मंगलवार को बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपने आवासीय कार्यालय में फिजिकल डिस्टेंस बनाकर डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर श्री षाड़ंगी और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तपन ओझा, निर्मल दुबे, दीपक बारीक, कमल आचार्य, पूर्णेदु पात्र, उमेश राउत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए.















