Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक महिला को अपने पैर गंवाने पड़े. महिला गालूडीह के केसरपुर गांव की रहने वाली शोमी भगत अपने परिजन सुमित्रा पात्र के साथ राखा माइंस के राजदोहा जाने के लिए घर से निकली थी. गालूडीह स्टेशन पर खड़गपुर से टाटा जाने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. शनिवार को शोमी ट्रेन में सवार हो गई, लेकिन सुमित्रा पात्रो ट्रेन में नहीं चढ़ पाई. इसके बाद जैसे ही शोमी उतरने लगी ट्रेन चल पड़ी. चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में वह गिर गई. उसका बायां पैर प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया और पैर के चिथड़े उड़ गए.






