जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु जिले में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. निगरानी दलों द्वारा अन्तर्राज्यीय व अंतरजिला सीमाओं में बने चेकपोस्ट एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच एवं सतत कार्रवाई के तहत नकदी, शराब, मादक पदार्थ एवं फ्रीबीज जब्त किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज 2 लाख 41 हजार रुपये मूल्य का फ्रिबिज व सामग्री जब्त की गई. विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अब तक की जब्त की गयी सामान में नकद राशि 42 लाख 71 हजार रूपये, शराब 12,837.55 लीटर (बाजार मूल्य 10 लाख 11 हजार रूपये), ड्रग्स व मादक पदार्थ 5 लाख 10 हजार रूपये, फ्रीबीज व अन्य सामग्री 2 करोड़ 35 लाख 69 हजार रूपये, कुल जब्ती 2 करोड़ 93 लाख 61 हजार रूपये हुए है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि जिले में स्थापित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, स्थैतिक निगरानी दल, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला स्तरीय व्यय निगरानी दल द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है. आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि, धन या वस्तु वितरण की सूचना तुरंत सी-विजिल एप के माध्यम से दें। प्रशासन ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगा.




