
घाटशिला : घाटशिला विधानसभा के मुसाबनी हाता मुख्य सड़क पर कई जगह टेलिंग डस्ट गिरा हुआ है. डस्ट के कारण सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. सड़क से बड़े वाहनों के गुजरने पर सड़क पर धूल उड़ने लगती है. इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका विरोध करते हुए शनिवार को झामुमो प्रखंड कमेटी ने सड़क पर पार्टी का झंडा लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज से दुर्गा पूजा शुरू हो गई है. सड़क पर उड़ती धूल से पूजा घूमने में लोगों को काफी परेशानी होगी. कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि अविलंब प्रशासन द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाए या इस डास्ट को झाड़ू लगा कर साफ किया जाए. अन्यथा पूजा के बाद झामुमो जोरदार आंदोलन करेगा. इस दौरान प्रधान सोरेन, रविंद्र नाथ मांडी, झुमरू खान, जादू नाथ मांडी, सुनील माहली, जयपाल बांद्रा, भीमसेन सोरेन, सरकार किस्कू, रामू बेसरा, कारू माडी, सुवराज कालिंदी, सुराई मुर्मू, जितेंद्र हांसदा, ठाकुर मुर्मू, मातु मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



