
घाटशिला : श्यामाप्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत घाटशिला प्रखंड के काशीदा में मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण 45 लाख की लागत से हरिओम कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा. इसमें कुल 17 कमरों का निर्माण किया जाएगा. इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्षो पूर्व ग्रामीणों की मांग आज पूर्ण हुई है. उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण में ग्रामीण सहयोग करे और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना का निर्माण करायें. इस अवसर पर जगदीश भकत, काजल डॉन, रफीक आलम, फारूक सिद्दीकी, डोमन मांझी, सुकलाल हांसदा, कालीपद गोराई, संदीप परिदा, आम्पा हेम्ब्रम, राजेश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







