
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत स्थित गोदराशोल गांव के तालाब के पास एक शिशु हाथी का शव मिला. शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पाकर विभाग के वनपाल बुधदेव, वन रक्षी अमित सेन महतो, बलराम सिंह मुंडा, अभिलाष महतो समेत अन्य घटनास्थल पहुंचे और शिशु हाथी के शव को अपने कब्जे में लेकर दफना कराया. वन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत कई दिनों से हाथियों का झुंड गांव में है. मृत शिशु हाथी नर था. झुंड में एक नर ही होते हैं, दूसरा नर हो तो नर हाथी उसे मार देता है. आशंका है कि नर हाथी ने शिशु नर हाथी को अकेला पाकर मार दिया है.







