
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस पुलिस ने शादी समारोह केदौरान आभूषणों की चोरी करने वाले बर्मामाइंस निवासी सन्नी मुर्मू और अभिषेक उर्फ़ अजित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बर्मामाइंस मील गोदाम एरिया निवासी संदीप शर्मा के घर से सोमवार रात शादी समारोह के दौरान सोनेके झुमके की चोरी कर ली थी।

इस सम्बन्ध में संदीप ने पुलिस में प्राथमिकी दराज करवाई थी। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे लोग शादी समारोह में टेंट लगाने का काम करते थे और मौका पाकर शादी पार्टी के दौरान घर में रखे आभूषण की चोरी कर लेते है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गए झुमके बरामद कर लिए है। पुलिस के अनुसार इनका अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।







