रांची : झारखंड सरकार के गठन के बाद अब हेमंत सोरेन ने सारे 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास आठ विभाग रखे है. कांग्रेस के कोटे के मंत्रियों के पास ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, वित्त, खाद्य आपूर्ति विभाग दिया गया है. हेमंत सोरेन ने करीब आठ विभाग से ज्यादा विभाग अपने पास रखे है. एक मंत्री का पद अब भी खाली है, जिसको लेकर अटकलें लगायी जा रही है. कोल्हान से तीन मंत्री है जबकि कोल्हान के ही पले बढ़े और कारोबार से लेकर कर्मक्षेत्र चाईबासा रखने वाले मिथलेश ठाकुर को भी झामुमो के कोटे से बढ़िया मंत्रालय दिया गया है. कांग्रेस के कोटे से बनाये गये मंत्रियों को भी चार बड़े विभाग दिये गये है, जिसमें स्वास्थ्य के साथ वित्त, वाणिज्यकर और खाद्य आपूर्ति रखा गया है. इस बार कुल 11 मंत्रीपद दिये गये है. 12वां मंत्री पद को खाली रखा गया है. वैसे पिछली रघुवर दास की सरकार ने भी 11 ही मंत्रियों से पूरे पांच साल काम कर लिये थे. एक मंत्रालय कांग्रेस के पास जायेगा या झामुमो के पास, यह अब तक तय नहीं हो पाया है.
मंत्रिमंडल और किसको क्या विभाग मिला
– हेमंत सोरेन-मुख्यमंत्री के साथ खनन विभाग, गृह एवं कारा विभाग, कार्मिक विभाग, उद्योग मंत्रालय, भवन निर्माण विभाग, सिंचाई मंत्रालय और मंत्रियों के पास जो विभाग नहीं है, उसके सारे विभाग हेमंत सोरेन के पास ही है.
– कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव-योजना सह वित्त, वाणिज्यकर, खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों का विभाग.
– कांग्रेस के बन्ना गुप्ता-स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग
– कांग्रेस के बादल पत्रलेख-पशुपालन, कृषि और सहकारिता व मतस्य विभाग
– कांग्रेस के आलमगीर आलम-ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज एवं एनआरइपी विशेष प्रमंडल विभाग.
– राजद के सत्यानंद भोक्ता-श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग.
– झामुमो के चंपई सोरेन-अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्यख़ण छोड़कर) विभाग और परिवहन विभाग
– झामुमो के जगरनाथ महतो-स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग.
– झामुमो के मिथलेश ठाकुर उर्फ मुन्नु ठाकुर-पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
– झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग.
– झामुमो की जोबा मांझी-समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग










