• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Horoscope Know Your Day Friday 10th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 10 फरवरी 2023

Horoscope Know Your Day Friday 10th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 10 फरवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप आशाओं की जादुई दुनिया में हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई अनुभव करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

वृष राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे, आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। बच्चे कोई दिल खुश करने वाली खबर ला सकते हैं। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी।

मिथुन राशि
ख्याली पुलाव पकाने में वक्त बर्बाद न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके कदम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएं पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए सही समय है। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आखिर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।

कर्क राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात जरूर सुनें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

सिंह राशि
अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आयेंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई अवसर बनेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। आपके लिए यह खुबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
बच्चों के साथ आप सुकून पायेंगे। बच्चों की यह क्षमता कुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाखुश और नाराज हो सकते हैं। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

तुला राशि
बच्चों के साथ आप सुकून पायेंगे। बच्चों की यह क्षमता कुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपको अपना बाकी वक्त बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। कोई आपको दिल से सराहेगा। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की आवश्यकता है। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जायेगा। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

वृश्चिक राशि
कामकाम में आपकी तेजी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आपको मेरी सलाह है कि शराब, सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आप अपने बच्चों से कुछ सबकुछ् सीखने वाले हैं। उनकी मासूमियत उनके आस-पास के लोगों में स्नेह व उत्साह के बल पर औरों में बदलाव ला सकती है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आवश्यकता के वक्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा सम्मान देता हुआ नजर आ सकता है।

धनु राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा न उठाने दें। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं। इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। यदि आप नई जानकारी और क्षमताएं विकसित करने की थोड़ी अधिक कोशिश करेंगे, तो आपको बहुत लाभ होगा। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी। जिनकी ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।

मकर राशि
आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और चिंता की वजह बन सकती है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर खींचेंगे, आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझायेगा। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति की काफी संभावना है। आप अपनी प्रसन्नता दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

मीन राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जीवन में खुशी, सुकून और समृद्धि लायेगी। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जायेगी। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

प्रस्तुत – राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341775, +919431339858

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video
खबर

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

October 2, 2026
Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र
खबर

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

October 2, 2026
Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खबर

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

October 2, 2026
Next Post
adityapur police station inspection – आदित्यपुर थाना में बैठक करने पहुंचे सरायकेला खरसावां के एसपी, चोरी की वारदातों को रोकने का आदेश

adityapur police station inspection - आदित्यपुर थाना में बैठक करने पहुंचे सरायकेला खरसावां के एसपी, चोरी की वारदातों को रोकने का आदेश

Valentine week - वैलेंटाइन वीक के चौथा दिन ऐसे टेडी देकर करे प्यार का इजहार, जानें कौन से रंग की टेडी अपने पार्टनर को करें गिफ्ट

Jamshedpur rural- गालूडीह में रंगारंग झूमर नाच आयोजित, पश्चिम बंगाल की महिला झूमर कलाकारों ने बांधा समां, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News