
मेष राशि
आज कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।आज अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें।

वृष राशि
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की जरूरत नहीं है, नहीं तो हालात आपे से बाहर हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। आपको अपना बाकी समय बच्चों के संग व्यतित करना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। प्यार के दृष्टि से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं।

मिथुन राशि
ख्याली पुलाव पकाना मदद नहीं करता। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की आवश्यकता है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है। काम की अधिकता आज आपको मानसिक रुप से परेशान कर सकती है। हालांकि शाम के वक्त थोड़ी देर ध्यान करके आप अपनी ऊर्जा वापस पा सकते हैं।

कर्क राशि
बहुत अधिक मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की जरूरत है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। अगर आज कुछ ज्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सिंह राशि
अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और समय एक-दूसरे के साथ बिताएं और स्वयं की स्नेही जोड़े की छवि को पेश करें। आपके बच्चे भी घर में प्रसन्नता और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में अधिक खुलापन और आजादी मिलेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा खर्चा न करें। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। आज कोई उलझन आपको दिन भर तंग कर सकती है। इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी चाहिए।

कन्या राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। कारोबारी में मुनाफ इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

तुला राशि
खाते-पीते समय सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

वृश्चिक राशि
किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। अपनी पहचान और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

धनु राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आखिर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है। कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।

मकर राशि
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। जरूरत के वक्त आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आपका जीवनसाथी आपको पाकर स्वयं को खुशनसीब समझता है। इन पलों का भरपूर उपयोग करें। आज मूवी, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना संभव है।

कुंभ राशि
आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ सकारात्मक विचारों के माध्यम से इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है। जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौके हैं आज आपके पास। आज किसी शादी में जा सकते हैं, वहां शराब का सेवन करना आपके लिए घातक हो सकता है।

मीन राशि
जीवन की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह अधिक मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को समाप्त कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। शाम को रसोई के लिए अवश्य चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद मूल्यवान है। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। आज के दिन बाहर का भोजन आपके पेट की हालात खराब कर सकता है। इसलिए बाहर खाने से आज बचें।
प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858


