• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 9, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-30th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अप्रैल 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-30th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अप्रैल 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
बच्चे आपकी शाम को जबरदस्त तरीके से खुशियों से भर देंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जायेंगी। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या मूवी देखना आपको सुकून देगा। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में असहज महसूस करेंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।

वृष राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। माली सुधार की वजह से आवश्यक खरीदारी करना आसान रहेगा। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आज विदेश में रहने वाले किसी शख्स से आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि
अपनी भावनाओं पर, खास तौर पर गुस्से पर, काबू रखें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। आपके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मेें अच्छा कर सकते हैं यदि आप उनका सहयोग करें तो।

कर्क राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। मनोरंजन और सौन्दर्य में बढ़ोतरी पर जरुरत से ज्यादा वक्त न खर्च करें। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। जो लोग अपनेे प्रेमी से दूर रहते हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की याद सता सकती है। रात के वक्त प्रेमी से घंटों फोन पर बात कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज्यादातर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शांत रहने वाला है। आज आपका व्यक्तित्व लोगों को निराश कर सकता है इसलिए आपको अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव करने की जरुरत है।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। घर से बाहर रहने वाले जातकों को आज अपने घर की बहुत याद सताएगी। अपने मन को हल्का करने के लिए आप घर वालों से कई देर तक बात कर सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। प्यार की भावना अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज्यादा मिठास है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी सप्ताह भर की थकान को दूर कर सकता है।

तुला राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस गति को बरकरार रखिए। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। एक मजेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। एक बार आप अपने हमकदम को हासिल कर लें, तो जीवन में किसी और की जरूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाकई बहुत बढ़िया है। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।

वृश्चिक राशि
आपकी शाम कई समस्याओं से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी प्रसन्नता आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको अधिक आनंद देगी। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। अनुशासन सफलता की अहम सीढ़ी होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

मकर राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे, आप जो भी काम करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज्यादा वक्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाजे बंद करके राजसी आनंद लेने का समय है। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है, वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार गर्माहट पैदा करेंगे। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद आवश्यक है, आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं।

कुंभ राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। दोस्तों का साथ राहत देगा। आज के दिन आप किसी कुदरती खुबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। खुलकर गाना गाना और जमकर नाचना आपकी हफ़्ते भर की थकान व तनाव को रफ़ूचक्कर कर सकता है।

मीन राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पायेंगे और उनके सामने अपने भावनाओं को रख पायेंगे। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत प्रसन्न महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मजे करने वाले हैं। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

June 9, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

June 8, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026

June 6, 2026
Next Post

Jharkhand health minister banna gupta - स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जिस पिस्तौल का इस्तेमाल करने का लगा है आरोप, उस पिस्तौल का लाइसेंस ओवैसी ने भी डिमांड किया था, पर वो नहीं मिला, देखिये - video, जिस पिस्तौल की बात हो रही है, उस पिस्तौल का इस्तेमाल मंत्री बन्ना गुप्ता करते रहे है, देखिये - video

saraikela accident- सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराकर पलटा पिकअप वैन, आधा दर्जन लोग घायल, दो गंभीर

Adityapur young lady suicide : आदित्यपुर के सालडीह में पिता से झगड़े के बाद युवती ने फांसी लगाई, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur rural dr goswami reviews pratibha samman preparations : बहरागोड़ा में 10 को होनहार विद्यार्थियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की तैयारियों की समीक्षा

jamshedpur visit of central minister : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News