• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday day 12th march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 मार्च 2023

Horoscope Know Your Day Sunday day 12th march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 मार्च 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके घर से जुड़ा निवेश काफी बेहतर रहेगा। यह दिन काफी जहां दिन में आराम तथा रात में बस काम ही काम के बारे में बता रहा है। इसके अलावा दिन के में अचानक आई कोई अच्छी सूचना पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। दूसरों को प्रसन्नता देकर और पुरानी गलतियों को सुधारकर आप जीवन को प्रेरणादायक बनायेंगे। आज वक्त का सही तरीके से सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाये थे। आज समयभाव के कारण एक दूसरे के प्रति पनप रहे विश्वास में कमी आ सकती है, लेकिन मिल बैठकर बात करने से व आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का समाधान मिल जायेगा और शाम में जबरदस्त पार्टी, आनंद आ जायेगा।

वृष राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आयेगा। इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाये। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है जिससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें।

मिथुन राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जायेंगे। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड खराब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

कर्क राशि
आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को लेक्चर दे सकते हैं।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की आवश्यकता हो। पर्याप्त आराम भी करें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है, मैं तुम्हारे बगैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पायेंगे। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे। हालांकि शुरुआत में आपकी कुछ खास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का भरपूर आनंद उठाएंगे।

कन्या राशि
परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। एक शानदार और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपनी पहचान और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह मुफ्त भी है और अच्छी एक्सरसाइज भी।

तुला राशि
मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। होशियारी से निवेश करें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। आज आप अपने घर के वरिष्ठजनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. नवजात शिशु की तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि थोडी-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दिन वाकई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और खुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। शांति का वास आपके दिल में रहेगा और इसीलिए आप घर में भी अच्छा माहौल बना पाने में कामयाब होंगे।

धनु राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचायेगा। साथ ही यह समझदारी भरा निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात और साथ में कहीं स्वादिष्ट खाना खाने के लिहाज से बढ़िया दिन है। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। आपके घर के लोगों को आज आपके साथ की जरुरत हो सकती है, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।

मकर राशि
अपनी प्रसन्नता को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख्याल रखें कि इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आयेगी। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गंवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा, स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। आपको आवश्यकता है तो बस अपने आंख-कान खुले रखने की। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान करने की आवश्यकता है। प्यार, नजदीकी, मस्ती-मजा, जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीजों को बाद के लिए टाल दें। दिन खत्म होने से पहले उठें और काम में लग जाये, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।

मीन राशि
आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जायेंगे। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आयेगा। मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तरां में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हां, खर्चा थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

June 13, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026

June 12, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026

June 11, 2026
Next Post

Jharkhand bokaro firing - बोकारो में देर रात हुई फायरिंग, व्यवसायी को लगी गोली, हालत गंभीर, विरोध में सड़क जाम

Jharkhand bokaro crime - बोकारो में ड्यूटी पर निकले युवक की चाकू गोदकर हत्या, अपराधियों भाग निकले

Adityapur police action : आदित्यपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की कार्रवाई, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

tata steel employees news : टाटा स्टील के कर्मचारी ले सकते हैं वीजी गोपाल स्कॉलरशिप, इस दिन तक ये लोग कर सकते हैं आवेदन

jamshedpur labour department : जमशेदपुर में श्रम मामलों को लेकर हुई सुनवाई, कई मसलों का हुआ निबटारा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News