• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 16, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-thursday-30th-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 30 जून 2022

horoscope-know-your-day-thursday-30th-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 30 जून 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज ब्लडप्रेशर के परेशानी को झेल रहे जातकों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। समय पर दवा लेनी चाहिए, साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे लाभदायक सिद्ध होगा। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। नाती-पोतों से आज काफी प्रसन्नता मिल सकती है। आपकी थकी और उदास जीवन आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि
आज आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। भोजन भी आवश्यकता से अधिक न करे। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मजेदार रहेगा। लेकिन अधिक पैसे खर्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुंचेंगे। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। दफ्तर में एक सकारात्मक कार्य के चलते आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज व्यतित कर सकते हैं।

मिथुन राशि
यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए द्वार खोलेंगी। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे।

कर्क राशि
आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने में परेशानी महसूस करेंगे, आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमें झुंझलाहट पैदा करेगा। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

सिंह राशि
आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। आज माली हालत में हुए सुधार की वजह से अवश्यक खरीदारी करना आसान रहेगा। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो सफलता और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है। उन पर ध्यान दें।

कन्या राशि
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। अगर आप अपनी घरेलू जवाबदेही को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। दोस्ती में विश्वास के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

तुला राशि
जो धुंध आपके चारों ओर छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। अपने जीवनसाथी के साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं।

वृश्चिक राशि
अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें, जिसमें आपका मन लगता हो। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें दरकिनार करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज आप अपने प्रिय से अपने भावनाओं का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।

धनु राशि
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी, लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। पार्टनरशिप और व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौके हैं आज आपके पास।

मकर राशि
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की जरुरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप स्वयं को अभिव्यक्त करने पर बल देंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।

कुंभ राशि
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। सामाजिक गतिविधियां मजेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। दोस्त की बेरुखी आपको नाराज करेगी। लेकिन स्वयं को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई सकारात्मक पल लेकर आएगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा समय बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। रोमांस रोमांचक होगा, इसलिए उससे संपर्क करें, जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर आनंद लें। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 15th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 15 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 15th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 15 सितंबर 2026

September 15, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 14th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 14 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 14th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 14 सितंबर 2026

September 14, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 13th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 13 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 13th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 13 सितंबर 2026

September 13, 2026
Next Post
adityapur-murder-followup-आदित्यपुर में पूर्व विधायक के साले की हत्या में उनके साथ के ही लोगों की भूमिका की हो रही जांच, एसपी पहुंचे, जानिए अब तक क्या हुआ है हत्याकांड का-investigation, क्या कह रहे एसपी-देखिये-video

adityapur-murder-followup-आदित्यपुर में पूर्व विधायक के साले की हत्या में उनके साथ के ही लोगों की भूमिका की हो रही जांच, एसपी पहुंचे, जानिए अब तक क्या हुआ है हत्याकांड का-investigation, क्या कह रहे एसपी-देखिये-video

Jamshedpur-Rural : डुमरिया थाना क्षेत्र के हागा गांव में पिता ने मारपीट कर 7 साल के किशोर को गंभीर रूप से कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur-Rural : डुमरिया थाना क्षेत्र के हागा गांव में पिता ने मारपीट कर 7 साल के किशोर को गंभीर रूप से कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

tata-steel-pride-month-टाटा स्टील इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी के डायवर्सिटी एंड इंक्लूजन सब कमेटी ने मनाया प्राइड मंथ, जानें क्या-क्या हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News