• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 21st February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 21 फरवरी 2023

Horoscope Know Your Day Tuesday 21st February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 21 फरवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। काम का तनाव आपके दिलो दिमाग पर छा सकता है। जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का अवसर मिल सकता है। आपको सफलता पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। किसी खुबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को पुर्नजीवित करना न भूलें।

वृष राशि
प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए स्वयं को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाये, तो हर हालात में वे स्वयं ही सकारात्मक तरीके से उभर आयेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। तल्ख बर्ताव के बावजूद आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय व्यतीत करेगा। कार्यक्षेत्र में आप स्वयं को खास महसूस करेंगे। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर खुशी से चौंक जायेंगे।

मिथुन राशि
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच आवश्यक है। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। आपको अपने रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। जिंदगी की भाग-दौड़ में आप खुद को खुशनसीब पायेंगे, क्योंकि आपका हमदम वाकई सबसे बेहतरीन है। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की आवश्यकता है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप खुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
दांत का दर्द या पेट की तकलीफ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाकई बहुत गहरा है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे। आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

सिंह राशि
आंखों के मरीज प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूंआ आपकी आंखों को और नुकसान पहुंचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज रोशनी से भी बचे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका आकर्षक स्वभाव और जिंदादिल व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में बढ़ोतरी करेगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक्त से लटके किसी काम के पूरे होने का उपहार मिल सकता है। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि
आप अपने काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में परेशानी महसूस करेंगे, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पायेंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

तुला राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। आप दफ्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पायेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

वृश्चिक राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हां, यह प्यार का ही खुमार है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।

धनु राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।

मकर राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और खुशकिस्मती का जश्न मनाएं। उदार बनें और ईमानदारी से प्रशंसा करें। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। अगर आप कामकाज के लिए आवश्यकता से अधिक दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले दूसरों की आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। रोजमर्रा की शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन स्वादिष्ट मिठाई जैसा है।

कुंभ राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। भावनात्मक तौर पर खतरा उठाना आपके पक्ष में जायेगा। आपका प्रिय आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ खास करेगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप कैरियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पायेंगे। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे।

मीन राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आयेगा। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पायेंगे। जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेंगे। उस रिश्तेदार को देखने जाये, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाये और कोशिश करें कि यह अधिक से अधिक रुमानी हो। आज किए गये निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषार्चाय राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026

August 30, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Next Post

Eps 95 latest order - ईपीएस 95 को लेकर आया नया आदेश, पीएफ कार्यालयों में ऐसे लेना है आवेदन, जानें क्या है नया आदेश

Intuc national meeting - इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में, भाग लेने टाटा वर्कर्स यूनियन समेत अन्य यूनियनों के लोग दिल्ली रवाना

jamshedpur suicide – बिष्टुपुर खरकाई नदी के पुल से कूदकर युवक ने दी जान, स्कूटी लगाकर नदी में कूद गया युवक

jamshedpur suicide - बिष्टुपुर खरकाई नदी के पुल से कूदकर युवक ने दी जान, स्कूटी लगाकर नदी में कूद गया युवक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News