• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 19, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 22nd march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 22 मार्च 2023

Horoscope Know Your Day Wednesday 22nd march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 22 मार्च 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज काफी भाग दौड़ भरी स्थिति रहेगी इसके बावजूद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की भूल न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आयेंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। सबको अपनी महफिल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

वृष राशि
अपनी सेहत के बारे में चिंता न करें। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। आपका सही रवैया ग़लत रवैये को हराने में क़ामयाब रहेगा। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी या जुआ के माध्यम से आर्थिक हालात मजबूत होंगे। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का सोच आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आयेंगी, खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीजों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो, अपनी पहचान और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि
आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जायेंगी। कार्यालय के कामकाज में अधिक व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलायेंगे। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक जबरदस्त है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को ध्यान से चुनें। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पायेंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। दीर्घावधि लाभ के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में लगती हैं। आज सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जहां दिल की बजाय दिमाग का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

कन्या राशि
तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की आवश्यकता है क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा फायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें।

तुला राशि
दूसरों की आलोचना में समय खराब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन प्रसन्नचित कर देंगे। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफी समझदारी की बातें करता नजर आ सकता है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाये थे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफी संभावना है।

वृश्चिक राशि
बच्चे आपकी शाम को शानदार बना देंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की महत्व समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। जीवनसाथी जिंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। खुद को एक जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएं, जो जिंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है। साथ ही इस राह में आने वाले गड्ढों और परेशानियों से दिल छोटा न करें। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी अनुपस्थिति में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी खास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत खुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत आनंद करने वाले हैं।

धनु राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

मकर राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को वश में रखें, खास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में, क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल व्यतीत सकेंगे।

कुंभ राशि
किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफी उपयोगी रहेगी। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाये जो आपके हालात और आवश्यकताओं को समझते हैं। जिंदगी की सच्चाई का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक्त के लिए भूलना पड़ेगा। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं।

मीन राशि
प्रसन्नता से भरा अच्छा दिन है। खर्चों में बढ़ोतरी होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और कॉकलेट वगैरह दें। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आयेंगे। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 19th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 19 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 19th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 19 जुलाई 2026

July 19, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

July 18, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 17th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 17 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 17th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 17 जुलाई 2026

July 16, 2026
Next Post

tata steel uisl won award - टाटा स्टील यूआइएसएल को मिला जापान में टीपीएम कमिटमेंट का अवार्ड, दुनिया की 18 कंपनियों में टाटा स्टील यूआइएसएल भी शामिल

Saraikela kandra crime - कांड्रा में कटहल को लेकर दो व्यक्तियों के बीच झड़प, धारदार हथियार से काट कर हत्या

tata network forum - टाटा नेटवर्क फोरम के एथिक्स कांक्लेव में कार्यस्थल को लैंगिक सुरक्षित बनाने पर जोर, कंपनियों के एचआर अधिकारियों ने कहीं यह बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News